





दैनिक योग और ध्यान सत्र
हम वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु नियमित योग और ध्यान सत्र आयोजित करते हैं, जिससे उन्हें शांति और आत्म-सम्मान मिलता है।
स्वच्छ आवास और पौष्टिक भोजन
हर बुजुर्ग हमारे परिवार का हिस्सा है। उन्हें स्वच्छ आवास, गर्म सात्विक भोजन और समय पर चिकित्सा सहायता पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
अनाथ बच्चों हेतु डे केयर
अनाथ बच्चों के लिए डे केयर संचालित करते हैं, जहाँ वे बुजुर्गों के साथ दादा-दादी जैसा आत्मीय सम्बंध बनाते हैं, जिससे दोनों पीढ़ियों को खुशी मिलती है।
सरल प्रक्रिया, सम्मानजनक आश्रय
पंजीकरण और सत्यापन
चिकित्सा और परामर्श
नया घर, नई दिनचर्या
इच्छुक परिवार या व्यक्ति आश्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। हमारी टीम पात्रता और आवश्यकता का सत्यापन करती है।
प्रवेश से पहले बुजुर्गों का प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श सत्र आयोजित किया जाता है, ताकि उनकी आवश्यकताओं को समझा जा सके।
सत्यापन के बाद, बुजुर्गों का आश्रम में स्वागत किया जाता है, जहाँ वे सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में अपनी नई दिनचर्या शुरू करते हैं।






आश्रम जीवन की झलकियाँ
हमारी तस्वीरों के माध्यम से आश्रम में बुजुर्गों के आनंदमय और शांतिपूर्ण जीवन का अनुभव करें।
आपका छोटा सा सहयोग किसी वृद्ध माँ-बाप के सिर पर सुरक्षित छत बन सकता है।


